HomeBreaking Newsकोरबा भाजपा प्रत्याशी जनता को कर रहे गुमराह, प्रदेश में कांग्रेस सरकार...

कोरबा भाजपा प्रत्याशी जनता को कर रहे गुमराह, प्रदेश में कांग्रेस सरकार का कार्यकाल 5 साल भी पूरा नहीं हुआ, और जनता के बीच बता रहे पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार कर रही

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन प्रत्याशी घोषित होने के बाद लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं और कांग्रेस सरकार की खामियां जनता को बता रहे हैं और पूर्ववर्ती प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद्र की सरकार का बखान कर करते हुए अपने पक्ष में कोरबा विधानसभा की जनता को वोट देने के लिए प्रेषित कर रहे हैं, प्रत्याशी लखन लाल देवांगन की हर रोज जनता तक पहुंचने की प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की जा रही है, वही आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में ऐसा लगता है कि भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन जनता को गुमराह कर रहे हैं, वह आज बलगी, शक्ति केंद्र डगनिया के पंखा दफाई एवं भैरो ताल बस्ती तथा कपाटमुड़ा बस्ती के बैठक में सम्मिलित हुए। उन्होंने शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा में कांग्रेस विकास के नाम पर केवल ढिंढोरा पीटती है। कांग्रेस पिछले 15 साल से कमीशन खोरी भ्रष्टाचार अवैध वसूली कर रही हैं। जनता कांग्रेस के कुशासन नीति से त्रस्त है। कोरबा की हालत कुछ और बयां कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ना सड़क है न विद्युत की व्यवस्था न ही पेयजल शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की क्या दुर्दशा है यह देखते ही बनती है। सड़कों की हालत बेहद खस्ता हाल है सड़कों पर होने वाले जाम से लोग परेशान हैं कांग्रेस कार्यकाल में हो रहे दुर्दशा पर क्षेत्र की जनता आंसू बहाने को मजबूर है। क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। केंद्र की मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है। देश आज तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, जबकि वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है और उसके 5 वर्ष भी पूरे नहीं हुए जबकि इसके पहले 15 वर्षों तक प्रदेश में भाजपा की सरकार रही है, खैर जैसे-जैसे चुनावी माहौल आता जा रहा है विभिन्न पार्टियों के नेताओं द्वारा जनता को अपनी ओर रिझाने अपने सरकार के विभिन्न योजनाओं का बखान करते हुए जनता के हित में फायदे बताए जा रहे हैं और विपक्ष पार्टी के अनगिनत खामियां बताई जा रही है, खैर यह चुनावी माहौल है और जनता अब स्मार्ट जनता बन चुकी है जो सबकी सुन रही है और किस प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट देकर 5 साल के लिए विधायक या सरकार बनाना है, क्योंकि चुनाव के समय घर-घर दस्तक देने वाले अधिकांश नेताओं द्वारा चुनाव खत्म होते ही पूरे 5 साल तक अधिकांश जनता तक नहीं पहुंच पाते हैं, अब आज के 5G के युग में स्मार्ट जनता भी स्मार्ट प्रत्याशी की तलाश करते हुए अपना बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग करने के मूड में दिख रही है जिसमें से युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है ।

Must Read