HomeBreaking Newsगुटबाजी से नाराज BJP कार्यकर्ता राजेश सोनी ने सभी पदों से दिया...

गुटबाजी से नाराज BJP कार्यकर्ता राजेश सोनी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोरबा जिले में भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता राजेश सोनी ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार राजेश सोनी 27 सालों से पार्टी से जुड़े हुए थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के लिए विभिन्न कार्य किए। बताया जा रहा हैं की वर्तमान में जिला स्तर पर हो रही गुटबाजी को लेकर उनमें गहन नाराजगी थी। जिसे लेकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया, और अपना त्याग पत्र जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह को भी प्रेषित कर दिया है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता राजेश सोनी के इस्तीफे से निश्चित तौर पर पार्टी को झटका लगा है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि आने वाले चुनाव में इसका खासा असर भाजपा की वोट बैंक पर भी पड़ सकता है।

Must Read