HomeBreaking Newsमहिलाओं की शिकायतों के बाद फ्लोरा मैक्स का डायरेक्टर अखिलेश हिरासत में,...

महिलाओं की शिकायतों के बाद फ्लोरा मैक्स का डायरेक्टर अखिलेश हिरासत में, महिलाओं का एक समूह डायरेक्टर के बचाव में उतरा

 फूट डालो राज करो की नीति पर कंपनी कर रही काम

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर महिलाओं को कर्जदार बनाने वाली फ़्लोरा मैक्स कंपनी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह को आखिरकार कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। अपने साथ हुई ठगी को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर कंपनी फ्लोरा मैक्स का फूट डालो राज करो की नीति भी देखने को मिली, महिलाओं ने कहा कि कंपनी द्वारा कुछ महिलाओं का लोन किश्त अब भी जमा किया जा रहा है। अगर कंपनी का मालिक ही जेल में रहेगा तो हम लोन नहीं भर पाएगें इसलिए उसे छोड़ना होगा नही छोड़ने पर महिलाओं को भारी नुकसान और कठिनाइयों के सामना करना पड़ेगा वहीं दूसरी ओर कुछ महिलाएं अपने पैसे मिलने तक कंपनी के डायरेक्टर को जेल में ही रहने पुलिस से अनुरोध किया इस प्रकार आज हजारों की तादात में पहुंची महिलाओं में से भीड़ में शामिल आधी महिलाओं ने डायरेक्टर को जेल से छुड़ाने प्रशासन से गुहार लगाई वहीं दूसरी ओर भीड़ में शामिल समूह की आधी महिलाओं के द्वारा यह कहा गया कि जब तक हमारे पैसे नहीं मिल जाते तब तक डायरेक्टर को जेल में ही रहना होगा, इस दौरान दोनों पक्ष की महिलाओं के द्वारा काफी तीखी बहस देखने को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में मिली, महिलाओं का आरोप है कि हजारों महिलाओं का लोन किश्त जमा नहीं किया जा रहा है। इस तरह महिलाओं को दो फाड़ में बांटने का काम कंपनी कर रही है। महिलाओं के द्वारा हर दिन पुलिस अधीक्षक और कलेक्ट्रेट कार्यालय में डेरा डाला जा रहा है। आज भी सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अपनी समस्या बताते हुए कार्रवाई की मांग की। लगातार महिलाओं के पहुंचने और बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार अखिलेश सिंह को पुलिस को हिरासत में लेना ही पड़ा है। वही अपराध क्रमांक 703/2024 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318, 318(2), 318(4), 336, और 338, धोखाधड़ी, जालसाज़ी, और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े अपराधों से संबंधित हैं,उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।डायरेक्टर अखिलेश सिंह से कारोबार और कम्पनी में शामिल लोगो की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि फ़्लोरा मैक्स ने 100 करोड़ से ऊपर की ठगी की है। कंपनी में ठगी करने वाले सभी सदस्यों की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। फ़्लोरा मैक्स में शहर के कुछ संभ्रांत परिवार की महिलाएं भी इसमें शामिल हैं जो ग्रामीण और मध्यमवर्गीय महिलाओ को चकाचौंध दिखाकर ठगने का काम करते रहे। एक नगर सैनिक की पत्नी भी इस गिरोह में शामिल है जिसकी शिकायत हुई है, फिलहाल फ्लोरा मैक्स कंपनी पर पैसा इन्वेस्ट करने वाली महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है उन्हें अपने पैसे डूबने का डर सता रहा है यही कारण है कि हर दिन सैकड़ो की तादाद में महिलाओं की भीड़ कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत लेकर पहुंच रही है ।

Must Read