HomeBreaking NewsKorba: शिफ्टिंग के दौरान NH-130बी पर गिरा 220 केवी लाइन का हाईटेंशन...

Korba: शिफ्टिंग के दौरान NH-130बी पर गिरा 220 केवी लाइन का हाईटेंशन टावर, बड़ी दुर्घटना टली

छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को 220 केवी की लाइन का हाईटेंशन टावर नेशनल हाईवे 130बी पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई चपेट में नहीं आया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग का एक कर्मचारी सड़क पर लाल कपड़ा लेकर खड़ा हुआ और ट्रैफिक रोका गया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। बताया जा रहा है कि टावर की शिफ्टिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक से टावर धराशाई हो गया।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से नई रेल लाइन बिछाने के लिए टावर शिफ्टिंग की जा रही थी। इसी दौरान छुरी सब स्टेशन से मोपका जाने वाली लाइन पर मोहनपुर के पास टावर अचानक गिर पड़ा। टावर गिरने से उसके तार नेशनल हाईवे पर गिरे। राहगीरों ने बताया कि, अचानक टावर गिरने के बाद हड़कंप मच गया। कुछ राहगीरों ने हादसा होते देख लोगों की आवाजाही से रोका। इसकी सूचना 112 और थाने पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवागमन को व्यवस्थित किया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त टावर गिरा उस वक्त लाइन चालू थी। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। मुख्य मार्ग होने के कारण लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद टावर को हटाकर किनारे किया गया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।

Must Read