HomeBreaking Newsखनिज न्यास मद से अशोक वाटिका के विकास एवं उन्नयन कार्य  हेतु...

खनिज न्यास मद से अशोक वाटिका के विकास एवं उन्नयन कार्य  हेतु जारी राशि अनुसार कार्यों की जांच कराने पार्षद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़/कोरबा :- नगर पालिका निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत अशोक वाटिका में विकास एवं उन्नयन कार्य हेतु जारी राशि की जांच करने पार्षद रितु चौरसिया ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि महोदय उपरोक्त विषय अंतर्गत निवेदन है कि अशोक वाटिका के विकास एवं उन्नयन कार्य हेतु खनिज न्यास मत से 953.77 लाख रूपये की राशी का टेंडर किया गया था तथा बाद में टेंडर रिवाइज कर अतिरिक्त राशि भी उक्त कार्य हेतु जारी की गई है। महोदय अशोक वाटिका में अभी तक हुए कार्यों की समीक्षा कर जारी राशि अनुसार कार्य की जांच की मांग है आपसे निवेदन है आशोक वाटिका का उन्नयन एवं विकास जनता के उपयोग स्थल के रूप मे किया गया है। जनहित में उक्त राशि का पूर्ण प्रयोग हुआ है या नहीं इस हेतु अशोक वाटिका उन्नयन एवं विकास कार्य की निविदा अनुसार पूर्ण जांच हेतु कार्वाही आदेशित करने का आग्रह है।

Must Read